drinkingwarmwater | divinewellnesshealth

Benefits Of Drinking Warm Water -Hindi

Benefits Of Drinking Warm Water  -Hindi | divinewellnesshealth
गर्म पानी पीने के अनेक फायदे

खाली पेट चाय या कॉफी के बहुत से नुकसान हो सकते हैं ये बातें हम में से बहूत लोगों को पता होता है लेकिन अक्सर सुबह-सुबह कुछ गर्म पीने की आदत से आसानी से छुटकारा नहीं मिल पाता। सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने से कब्‍ज, पेट दर्द, गैस, मुहांसे जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। सुबह सुबह कम से कम एक ग्लास गर्म पानी warm water पीने के कई फायदे हैं। स्वस्थ बने रहने के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सुबह खाली पेट व रात को खाने के बाद गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक से होती है और कब्ज तथा गैस जैसी समस्या नही होती है।

गर्म पानी पीने के फायदे

1.   गले और नाक की सफाई होती है

Benefits Of Drinking Warm Water  -Hindi | divinewellnesshealth
Benefits Of Drinking Warm Water Hind

अगर आपको गले में खरास , नाक बंद व छाती में जकड़न या जूकाम की शिकायत है तो इससे बचने के लिए गर्म पानी पीये और गर्म पानी से गरार करें। गर्म पानी पीने से आपका गला ठीक रहेगा और छाती में आराम मिलेगा

2.   विषैले पदार्थ बाहर निकता है-

गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है और शरीर से पसीना निकलता है। इस पसीने के द्वारा बहूत से विषैले पदार्थ बाहर निकलता है।  अगर आप उसी गर्म पानी में नींबू के रस डाल लें तो वह और अधिक फायदा करेगा।

3. रक्त संचार को बढ़ाता हैः-

अगर शरीर का रक्त संचार ठीक नहीं है तो आपको कई सारी बीमारियाँ होने की संभावना होती है। इससे बचने के लिए गर्म पानी पिए।  यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

4. मुहांसे सही होता हैः-

Benefits Of Drinking Warm Water  -Hindi | divinewellnesshealth
Benefits Of Drinking Warm Water Hind

लड़कियों में मुंहासे की समस्या बहुत ही आम बात है आजकल तो यह परेशानी लड़कों में भी देखी गई है। हररोज सुबह खाली पेट गर्म पानी  पीने से यह समस्या ठीक हो सकती है ।

5.   बालों के लिए फायदेमंदः-

गर्म पानी बालों के लिए भी फ़ायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। साथ ही नए बालों को भी उगने में मदद करता है।

6.   पेट साफ रखने में मदद

benefitofwarmwater | divinewellnesshealth
Benefits Of Drinking Warm Water Hind

गर्म पानी ऐसे तो बहुत सारे फायदा देता है लेकिन सबसे ज्यादा फायदा हमारे पाचन तंत्र को मिलता है। यह खाना को अच्छे से पचाने में मददगार होता है। गर्म पानी पीने से आंतों में जमा मल आसानी से बाहर निकल जाता है जिससे आपका पेट साफ रहता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो गर्म पानी पीने से मदद मिलेगा।

7.   वजन का कम होनाः-

weight loss | divinewellnesshealth
Benefits Of Drinking Warm Water Hind

हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे यह हम सब चाहते हैं। इसके लिए हमें व्यायाम करना चाहिए परंतु किसी भी कारण से नहीं कर पाते हैं। अगर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो आपके शरीर से अनचाहे चर्बी बाहर निकालता है। आपके शरीर का वजन कम होता है तथा खूबसूरत दिखता है।

8. त्वचा चमकदार बनायेः-

Glow Your Face | divinewellnesshealth
Benefits Of Drinking Warm Water Hind

शरीर में विषैले रसायनिक पदार्थों के कारण शरीर जल्दी बूढ़ा दिखता है। आपके शरीर से विषैले पदार्थों का निकलना बहुत जरूरी होता है। सुबह गर्म पानी पीने से विषैले पदार्थ आपके शरीर से बाहर निकता है और आपकी त्वचा की झुर्रियां कम होती है।

9.   मासिक धर्म के दौरान दर्द से राहतः-

benefitofwarmwater | divinewellnesshealth
Benefits Of Drinking Warm Water Hind

पीरियड्स के दौरान अगर पेटदर्द या सिरदर्द हो तो ऐसे में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से राहत मिलेगी। इस समय मांसपेशियों में ऐठन होती है जो गर्म पानी पीने से ठीक होती है।

इसे भी पढ़े – सहजन के फायदे

नोट – इस पोस्ट में दिए गये जानकारी, संग्रह किये गए डाटा के आधार पर है। इस पोस्ट से लोगों को गर्म पानी पीने के बारे में जानकारी देना है। डिवाईन वेलनेस हेल्थ किसी भी बीमारी के उपचार या ठीक होने की जिम्मेबारी नही लेता है।


4 thoughts on “Benefits Of Drinking Warm Water -Hindi”

  1. Kamlesh Mishra

    Drinking hot water is perhaps the only thing with 100% efficiency. Quite literally, the input is next to 0 but has innumerable benefits. This habit should be promoted, especially among millennials.

Comments are closed.

Scroll to Top