स्वस्थ जीवन कैसे बिताएँ Live Healthy Life

हम बिमार क्यों होते हैं-

स्वस्थ जीवन कैसे बिताएँ Live Healthy Life | divinewellnesshealth
स्वस्थ जीवन कैसे बिताएँ Live Healthy Life

आप ने कभी सोचा है कि हमारा शरीर बिमार क्यों होता है? हम स्वस्थ जीवन कैसे बिताएँ?

कोई भी रोग हमारे शरीर के अन्दर या फिर बाहर से लगता है। हमारे शरीर की कोशिकाएं जीन से बनी होती हैं। हमारी सभी कोशिकाएं आनुवंशिक रूप से एक रासायनिक मुक्त वातावरण में अच्छी तरह से काम करने के लिए बनाया गया है। यदि वे अच्छी तरह से काम करते हैं, तो, कोई स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होगी।

हम अपने शरीर के बाहरी भाग को सुन्दर दिखने के लिए हमेशा तरह तरह के कित्रिम पदार्थों का प्रयोग कर साफ करते हैं।

क्या कभी शरीर के भीतरी भागों के बारे सोचते है, कि वह भी जब गंदा होता है उसे कैसे साफ किया जाये?  हम अपने शरीर को छोड़कर अपने सभी उपकरण जो उपयोग में लाते हैं उसे समय समय पर साफ करते हैं और मरम्मत करते हैं लेकिन अपने शरीर के अन्दर के मशीन के बारे में नही सोचते हैं।

जब आप कोई नई उपकरण खरीदकर लाते हैं और उसमे सबकुछ ठीक रहता है उसी तरह जब इन्सान इस दूनिया में आता है तो कुदरत सब कुछ ठीक ही देता है।

लेकिन हम अब रासायनिक रूप से प्रदूषित वातावरण में रह रहे हैं। जीने के आधुनिक तरीके में, हमारे रहने और खाने की आदतों में बदलाव करते हैं। जो भोजन हम खाते हैं उसमें उर्वरक, कीटनाशक, खाद्य प्रसंस्करण और प्रदूषित वातावरण के कारण विषाक्त पदार्थ और प्रदूषक होते हैं। इससे हमारे शरीर के अन्दर के मशीन भी गंदगीयुक्त हो जाती है।

ईश्वर, कुदरत आपको स्वस्थ देखना चाहता है। संसार में मानव के अलावा धरती पर रहने वाला हर जीव कुदरत के नियमों का पालन करके स्वस्थ जीवन व्यतीत करता है। मनुष्य कुदरत के नियमों का पालन न करके मानव के द्वारा बनाए स्वास्थ्य नियमों अनुसार जीते हैं।

अगर आप कुदरत के नियमों का पालन करके जिन्दगी जीते हैं, तो आप एक स्वस्थ, खुशहाल और धनी जीवन व्यतीत कर सकते हैं। स्वस्थ रहना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। स्वास्थ्य शरीर, मन और आत्मा का एक तंदरूस्त संतुलन है। यदि आप अपने रोज़मर्रा के जीवन और खाने-पीने की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव ले आएँ, तो आप अपने जीवन की आख़री सांस तक स्वस्थ रह सकते हैं।

आप हर रोज़ सुखी, ख़ुशी और दमकते स्वास्थ्य के साथ जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको-

  • कुदरत के बनाये नियमों का पालन करना चाहिए।
  • अपने शरीर के अन्दर के मशीन को साफ करने की कोशिक करना चाहिए।
  • खाने में कुछ बदलाव करना चाहिये- फल, कच्ची और हरी सब्जी का प्रयोग अधिक करना चाहिए।

Human Internal Organs Cleansing आंतरिक भाग की सफाई
Detoxifier-नोनी फल एक डिटोक्सीफायर

Scroll to Top