Morning Walking मॉर्निंग वॉकिंग के फायदे

 Morning Walking मॉर्निंग वॉकिंग | divinewellnesshealth
Morning Walking मॉर्निंग वॉकिंग के फायदे

Morning walking सुबह पैदल सैर करने जाना हमारे शरीर के लिए बहूत ही लाभकारी होता है। सुबह की आधे घंटे की सैर भी आपके अंदर ताजगी भर देती है। साथ में बहुत सी गंभीर बिमारियों से भी बचा जा सकता है।

सुबह की सैर क्यों जरुरी है?

सुबह की गई सैर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है। सुबह का समय बहुत ही सुहावना होता है। उस समय प्रदूषण कम होता है, जो आपके मन को शांति प्रदान करता है। इससे आपकी कसरत भी होती है जिससे आपको दिनभर स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

मॉर्निंग वॉकिंग का फायदा

शरीर में स्फूर्ति प्रदान करना

सुबह की वातावरण में प्रदूषण कम होता है। सुबह की ताजी हवा शरीर में स्फूर्ती प्रदान करती है और आप दिन भर ऊर्जावान बने रहते हैं। आपके शरीर में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रयाप्त रुप से होती है।

हृदय का स्वास्थ होना

सुबह की नियमित सैर आपको मजबूत बनाती है, जिससे आपको हृदय से जूड़े रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। हृदय की बीमार लोगों को सुबह की सैर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस में फायदा

बढ़ती उर्म के साथ साथ अनियंत्रित जीवनशैली के कारण गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस होता है।

ऑस्टियोपोरोसिस के कारण आपके हड्डियों कागुणवत्ता और घनत्व में कमी होने लगता है और आपको चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना परता है। गठिया के कारण जोड़ों मे दर्द का सामना करना पड़ता है।

सुबह में नियमित सैर करने से जोड़ों के दर्द और अकड़न से निजात मिल सकता है। सुबह की सैर हड्डियों तथा मांसपेशियों की क्षमता को भी बढ़ाता है।

डिप्रेशन से मुक्ति

आज के समय मे डिप्रेशन अधिकतर लोगों में देखा जाता है। यह कई मानसिक व शारीरिक रोगों का कारण हो सकता है।

अगर आप सुबह की सैर पर जाते हैं तो सुबह की ताजगी भरी सैर मन-मस्तिष्क को शांत करने में मदद करेगी।

कैंसर के खतरे से बचाव

कैंसर का खतरा सुस्त और व्यस्त जीवनशेली की वजह से हो सकता है। सुबह की ताजगी भरी सैर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है जिससे कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।

सुबह की सैर स्तन, किडनी, ओवेरियन और सर्वाईकल से जुड़े कैंसर से लड़ने मे मदद करता है।

वजन कम करने में मदद

खराब जीवनशैली और अनियंत्रित खान-पान मोटापे का एक कारण होता है। शारीरिक परिश्रम का न होना भी मोटापा का एक कारण होता है।

इस मोटापे के कारण शरीर में बहुत सी बीमारी हो सकता है। रोजाना सुबह की सैर आपकी अतिरिक्त कैलोरी को कम करने में मदद करती है।

फेफड़ों की कार्यक्षमता का बढ़ना

सुबह की सैर करने से आपके फेफड़े की कार्यक्षमता बढ़ सकती है जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। इससे सांस लेने में आसानी होती है।

तनाव से मुक्ति

तनाव आपके शरीर पर विपरीत असर डाल सकता है। इससे विभिन्न तरह की शारीरिक मानसिक समस्या हो सकता है। मॉर्निग वॉक से मस्तिष्क में रक्त का संचालन बेहतर होता है इससे हम अधिक तरोताजा महशूश करते हैं। इससे हम तनावमूक्त होते हैं।

Sprouted Chana अंकुरित काला चना के फायदे

नोट – इस पोस्ट में दिए गये जानकारी संग्रह किये गए डाटा के आधार पर है। इस पोस्ट से लोगों को मॉर्निंग वॉक के फायदे Morning Walk के बारे में जानकारी देना है। डिवाईन वेलनेस हेल्थ किसी भी बीमारी के उपचार या ठीक होने की जिम्मेबारी नही लेता है।

Scroll to Top